राष्ट्रीय

UP GIS 2023: यूपी में आज से निवेश का महाकुंभ… PM मोदी ने किया ग्लोबल समिट का शुभारंभ; 3 दिनों तक चलेंगे 34 सत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिवसीय ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023’ की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश के करार होने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब दो घंटे बिताए। बता दें कि, तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में 34 सत्र होंगे।

पीएम मोदी के अलावा ये भी रहेंगे मौजूद

समिट लखनऊ के वृंदावन योजना के विशाल मैदान में आयोजित हो रही है। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही थी ये बात

पीएम ने ट्वीट कर कहा कि, मैं यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेने के लिए कल, 10 फरवरी को लखनऊ में होने का इंतजार कर रहा हूं। यूपी के विकास के कदमों ने राज्य में कई निवेशकों को आकर्षित किया है। इससे राज्य के युवाओं के लिए अवसर पैदा हुए हैं। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ट्विवटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के रिप्लाई में पीएम ने यह बात कही है।

समिट में ये उद्योगपति रहेंगे मौजूद

समिट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल और हीरानंदानी ग्रुप से जुड़े दिग्गज उद्योगपति मौजूद रहे।

इस समिट में मैन्युफैक्चरिंग, नवीनीकरण ऊर्जा, टेक्सटाइल, टूरिज्म, फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक, शिक्षा, हेल्थकेयर, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भारी निवेश की संभावना है।

आज के सत्र

  • उद्घाटन सत्र 10 बजे से शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा।
  • अगला सत्र दोपहर 2.30 से 4 बजे तक चलेगा। इसमें व्यास हॉल में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे।
  • इसके बाद दधीचि हॉल में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉडर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी होंगे।
  • इसके बाद भारद्वाज हॉल में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।
  • वशिष्ठ हॉल में सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री आरके सिंह होंगे।
  • अगला सत्र शाम 4.30 से 6 बजे तक रहेगा।
  • व्यास हॉल में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।
  • दधीचि हॉल में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी।
  • भारद्वाज हॉल में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बॉस्केट ऑफ इंडिया विषयक सत्र होगा। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगे।
  • वशिष्ठ हॉल में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे।
  • अगला सत्र 6.30 से रात्रि 8 बजे तक होगा। इसमें वाल्मीकि मेन हॉल में एनआरआई अवॉर्ड व सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा। इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button