राष्ट्रीय

UP Elections : BJP ने 85 उम्मीदवारों की सूची की जारी, भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने आज यूपी की 85 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है।

उम्मीदवारों में 15 महिलाएं शामिल

जानकारी के मुताबिक, 85 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं हैं। असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी। इसके बाद 16 जनवरी को अरुण बीजेपी में शामिल हो गए थे।

रामवीर उपाध्याय को यहां से मिला टिकट

सादाबाद से रामवीर उपाध्याय को टिकट दिया गया है। हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है। रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। वहीं हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button