‘हिंदू बंटेंगे-तो कटेंगे’... बांग्लादेश को लेकर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के हिंदुओं को चेताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। राष्ट्र तब सशक्त रहेगा, जब हम एक रहेंगे-नेक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।
देखें VIDEO...
सीएम योगी ने कहा कि दुर्गादास राठौड़ का यही संकल्प था। सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे। उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर है। हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा। बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है बंटना नहीं है। बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
'आगरा के कण-कण में कन्हैया का वास'
दरअसल, जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी आगरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुरानी मंडी में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि आगरा के कण-कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है, आस्था है, समर्पण है, विश्वास है। ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है। समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा।