इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर-जबलपुर फ्लाइट हुई निरस्त, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, जानें वजह

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। वहीं शनिवार सुबह भी इंदौर से जबलपुर जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कंपनी ने तकनीकी गड़बडी का हवाला देकर उड़ान को निरस्त करने की बात कही है।

यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का दिया विकल्प

प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या सिक्स ई 7316 रोजाना सुबह 6.30 पर जबलपुर के लिए रवाना होती है। शनिवार को इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कंपनी ने तकनीकी गड़बडी का हवाला देकर उड़ान को निरस्त करने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि संभवत कम यात्री मिलने पर उड़ान को निरस्त कर दिया गया है। इसमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग करने का विकल्प दिया गया है।

एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

इधर, सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि हमें पहले सूचना दी जानी थी। इंदौर से जबलपुर के लिए कोई दूसरी फ्लाइट भी नहीं है। वहीं कई यात्रियों को सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना होना पड़ा।

लगातार निरस्त हो रही फ्लाइट

दरअसल, इंदौर से बीते कुछ दिनों से फ्लाइट्स के निरस्त और लेट होने का सिलसिला जारी है। बीते कई दिनों से मुंबई से आने वाली फ्लाइट लगातार लेट आ रही है, जिससे यहां जाने वाली फ्लाइट लेट हो जाती है। बताया जा रहा है कि जबलपुर में मौसम खराब रहता है, जिससे दिक्कत होती है। इसलिए कंपनी उड़ान को निरस्त ही कर देती है।

इधर, एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कम बुकिंग होने के कारण एयरलाइंस सीधे उड़ान निरस्त कर देती है। कम संख्या में यात्री होने पर उन्हें दूसरी उड़ान में सीट देने के अलावा किसी अन्य दिन यात्रा करने की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस में दो ही जवान हैं; रीपोलिंग के लिए वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button