ग्वालियरमध्य प्रदेश

ग्वालियर दौरे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया : कहा – देश में सिर्फ जनता का फ्रंट, लोगों के दिल में हैं PM मोदी

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया हैं। सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है। पीएम मोदी के खिलाफ 10 क्षेत्रीय पार्टियों के संभावित गठबंधन पर सिंधिया ने कहा है कि देश में केवल एक ही फ्रंट है, जनता का फ्रंट।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में EOW की रेड : प्राइमरी स्कूल टीचर निकला करोड़पति, मैरिज गार्डन समेत कई कॉलेजों का है मालिक!

एक-एक व्यक्ति के दिल में हैं मोदी-बीजेपी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी हैं। भाजपा ने जो सेवाभाव के आधार पर कार्य किया है, विकास किया है। अंत्योदय की हमारी सोच है। एकात्म मानववाद पर हमारी सोच है। उस पर ही विश्वास रखकर, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर विश्वास रखकर देश को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया सुबह 9 बजे दिल्ली से ग्वालियर आए।


कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

ग्वालियर में सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की है। बैठक में विकास के जितने भी प्रोजेक्ट प्रस्तावित थे और काम चल रहा है सभी पर बात की है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर के चहुंमुखी विकास के लिए कई परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं जैसे स्वर्णरेखा नदी पर एलिवेटेड रोड, 1000 बिस्तरों का एक नया अस्पताल, जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन तथा ग्वालियर स्थित नवीन एयरपोर्ट पर भी काम हो रहा है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button