मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन होंगे भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

मुरुगन तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री भी हैं
Follow on Google News
भोपाल। मध्य प्रदेश से एक मात्र राज्यसभा सीट के उपचुनाव में एल मुरुगन प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा कर दी। मुरुगन को कुछ माह पहले ही तमिलनाडु प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। वे वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मुरुगन को केंद्रीय मंत्री बनने के 6 माह के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनना जरूरी है। ये राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद खाली हुई है। उन्होंने 7 जुलाई 2021 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल साल 2024 तक था। हाल ही में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्वाचन आयोग ने जारी की मप्र सहित 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना, 4 अक्टूबर को मतदान

कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी

कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने तय किया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसे में संख्याबल और कांग्रेस के मैदान में ना उतरने के कारण भाजपा का राज्यसभा सांसद चुना जाना तय है। 5 राज्यों में चुनाव: भाजपा ने जारी की राज्य प्रभारियों की लिस्ट; धर्मेंद्र प्रधान को यूपी, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

सोनेवाल असम से राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंदा सोनेवाल को असम से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। सोनोवाल भी एल मुरुगन की तरह वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts