Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे बीमार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे बीमार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

पाली जिले से थे मूल निवासी

दाऊलाल वैष्णव का जन्म पाली जिले के जीवंद कला गांव में हुआ था। बाद में वे अपने परिवार के साथ जोधपुर में बस गए। उनका घर रातानाडा भास्कर चौराहा के पास महावीर कॉलोनी में है।

वकील, कर सलाहकार और पूर्व सरपंच रहे

दाऊलाल वैष्णव पेशे से वकील और टैक्स सलाहकार थे और लंबे समय तक जोधपुर में सेवा दी। इसके अलावा वे अपने गांव के सरपंच भी रह चुके थे। सामाजिक कार्यों में भी वे हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे।


साफा पहने दाऊलाल वैष्णव परिवार के साथ सोफे पर बीच में बैठे हैं। उनके पास उनकी पत्नी और अन्य परिजन मौजूद हैं। पीछे नीली शर्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खड़े हैं।

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

दोपहर बाद जोधपुर के कागा स्थित वैष्णव समाज के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अंतिम यात्रा में परिवार, रिश्तेदार, समाज के लोग और कई राजनैतिक तथा प्रशासनिक हस्तियां शामिल होंगी। परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती वैष्णव, बड़े बेटे अश्विनी वैष्णव और छोटे बेटे आनंद वैष्णव हैं।

बेटे को चिट्ठी में दी थी सेवा की प्रेरणा

रेल मंत्री बनने के बाद 2 अक्टूबर 2021 को अश्विनी वैष्णव जब पहली बार जोधपुर आए थे, तब पिता-पुत्र की मुलाकात कम समय के लिए हो पाई थी। इस मौके पर दाऊलाल वैष्णव ने एक चिट्ठी लिखकर बेटे को कर्तव्य की प्रेरणा दी थी। उन्होंने लिखा था – कर्तव्य को इतनी निष्ठा से निभाओ कि हर रेल यात्री का चेहरा यात्रा के दौरान फूल सा खिला रहे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts