सादगी हो तो वीरेंद्र खटीक जैसी: मंडी में खुद झोला लेकर सब्जी खरीदते दिखे केंद्रीय मंत्री, न सुरक्षाकर्मी थे, न समर्थकों की भीड़

टीकमगढ़ की सब्जी मंडी में बिना लाव लश्कर के पहुंचे वीरेंद्र खटीक का वीडियो हो रहा वायरल
Follow on Google News
टीकमगढ़। मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वे मंडी में सब्जी खरीद रहे हैं और झोला को खुद हाथ में लिए हैं। मंत्री के साथ न समर्थकों की भीड़ है और न कोई सुरक्षाकर्मी। वे इत्मीनान के साथ सब्जी के दाम पूछ रहे हैं और सब्जी को छांटकर वजन भी करवा रहे हैं। इसके बाद कुर्ते की जेब से पर्स निकालकर पैसे भी देते हैं। खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से 7वीं बार सांसद चुने गए हैं।  MP Virendra Khatik इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री खटीक झांसी में थे। उन्होंने यूपी के जनप्रतिनिधियों को जीत का मंत्र दिया था। खटीक का कहना था कि हमेशा जनता से जुड़े रहो तो कभी भी चुनाव हो जाएं, मनी या मसल्स पावर की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद होने वाले अभिनंदन समारोह में ही तय कर लें कि अगले माह फिर चुनाव हैं और उन्हें तैयारी करना है। इस तरह जनता से जुड़ेंगे तो कभी जनता दूरी नहीं बनाएगी। वे कहते हैं कि जनप्रतिनिधि के सामने दो ही विकल्प होते हैं- स्वयं या समाज। ये हमें तय करना होगा कि ये जीवन किसके लिए समर्पित है। मंत्री कहते हैं कि जो कुर्ता वह 25 साल पहनते थे, आज भी वही पहन रहे हैं। बाहरी आडंबर को समाज नहीं देखता है।  MP Virendra Khatik

खटीक आज भी पुराने स्कूटर से चलते हैं

खटीक दो महीने पहले ही मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। लोग उन्हें स्कूटर वाले नेता के तौर पर भी जानते हैं। उनके पास एक हरे रंग का सालों पुराना स्कूटर है। इससे वे घूमने भी निकलते हैं। शहर में कार से वे तभी निकलते हैं जब उन्हें दूर जाना होता है। राजनीति में आने से पहले खटीक साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और पंक्चर की दुकान लगाते थे।  MP Virendra Khatik

ये है राजनीतिक सफर

खटीक साल 1996 में पहली बार 11वीं लोकसभा में सागर से सांसद चुने गए थे। उसके बाद उन्होंने लगातार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सागर का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद सागर लोकसभा सीट के नए परिसीमन के बाद टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर भी जीत का सिलसिला जारी रहा। 15वीं और अब 16वीं लोकसभा में वे टीकमगढ़ सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  MP Virendra Khatik
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts