PlayBreaking News

श्रीमद् रामायण में नजर आएंगे हर चरित्र के अनछुए पहलू, कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव

Follow on Google News
श्रीमद् रामायण में नजर आएंगे हर चरित्र के अनछुए पहलू, कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव
नए साल के पहले ही दिन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर धारावाहिक 'श्रीमद् रामायण' शुरू होने जा रहा है। दर्शकों को श्रीमद रामायण के जरिए एक बार फिर मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की गौरव गाथा देखने को मिलेगी। वहीं स्वस्तिक प्रोडक्शन के तले निमार्ता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित इस शो में रामायण के हर चरित्र के अनछुए पहलू जानने का मौका भी दर्शकों को मिलेगा। शो के आॅन एयर होने से पहले 'पीपुल्स अपडेट' के लिए मिथिलेश यादव से शो के किरदारों ने खास बातचीत में सीरियल से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

अच्छा काम सबको पसंद आता है : आरव चौधरी

शो में आरव चौधरी राजा दशरथ के रोल में है। इसके पहले आई रामायण से जुड़ी फिल्म के विवाद पर उन्होंने कहा - ‘अगर आप अच्छा कुछ बनाएंगे, तो सभी को ही पसंद आएगा। जब आप कुछ भी बकवास बना देंगे तो गाली पढ़नी ही है। डायलॉग्स ऐसे लगे कि तेरी हड्डी तेरे पीछे से निकली.. ये सब तो फिर रामायण क्यों बना रहे हो कुछ और बना लो भाई। भारत के दो ही सबसे बड़े ग्रंथ है- महाभारत और रामायण, मुझे दोनों में काम करने का मौका मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’

दशरथ की जर्नी

दशरथ केवल राम के पिता नहीं थे, उनकी अपनी जर्नी थी। अधिकांश लोगों को नहीं पता वह कहां से आए और किस तरह के राजा थे। ये शो दशरथ की जर्नी से शुरू होगा। किसी को भी नहीं पता कि महाराज दशरथ का नाम पहले 'नेमी' था। वो बहुत ही पराक्रमी थे। हमने 10 दिन तक तो राजा दशरथ का एक वार शूट किया। मुझे यह काफी दिलचस्प लगा और मैंने तुरंत राजा दशरथ के किरदार के लिए हां कह दी। यह शो अयोध्या के राजा के अनजाने तथ्यों पर प्रकाश डालेगा।

चैलेंज हर बार होता है

इसके पहले महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार था। मुझे भीष्म का शरीर बनाने में 6 से 8 महीने लगे थे। क्योंकि हमें भीष्म की आयु के विभिन्न चरण दिखाने थे। पूरी जर्नी में 20 साल से 200 साल तक का शरीर दिखाना काफी चैलेंजिंग था। वहीं, राजा दशरथ का किरदार इस मामले में काफी सरल है। हालांकि, इस किरदार की भावनात्मक जर्नी अधिक है और वहीं शायद सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा।

नजर आएगी कैकेयी की दमदार शख्सियत : शिल्पा

श्रीमद् रामायण में टेलीविजन की जानी मानी कलाकार शिल्पा सकलानी रानी कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी। शिल्पा के मुताबिक यह शो कैकेयी की दमदार शख्सियत को लोगों के सामने लाएगा। उन्होंने कहा - कैकेयी, राजा दशरथ की सबसे प्रिय पत्नी थी। वहीं श्री राम का भी उनसे विशेष स्नेह था। बचपन में राम दौड़कर कभी कौशल्या के पास नहीं जाते थे, बल्कि हमेशा कैकेयी के पास ही आते थे। राम वनवास के कारण के अलावा कैकेयी के किरदार के अन्य रंग नजर आएंगे।

कुछ अलग करूं

नेगेटिव किरदार के बारे में कहूं तो मैंने ऐसा जानबूझकर किया। मैंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो 10 साल किया था। इसके बाद मैंने ब्रेक लिया। जब मैंने कमबैक किया था तो एक नेगेटिव रोल से किया था। मेरी इच्छा थी कि मैं कुछ नेगेटिव करूं, कुछ अलग करूं। अब मैं लाइफ के उसे मोड पर पहुंच चुकी हूं, जहां अच्छा लेखन और सशक्त किरदार मेरे लिए अहम है। इस शो में हम वो दिखा रहे हैं जो हमने वेदों में पढ़ा है।

लोगों के जेहन में...

रानी कैकेयी की एकमात्र नेगेटिव छवि ही लोगों के जेहन में है। इसके विपरीत रानी कैकेयी की उदारता और बहादुरी भी सराहनीय है। इससे पहले की रामायण में कभी कैकेयी का पास्ट नहीं दिखाया गया। कैकेयी की पास्ट जर्नी बेहद रोचक है और उन्हें एक सशक्त महिला के रूप में चित्रित करती है। कैकेयी के किरदार को इस शो में बहुत खूबसूरती से लिखा गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts