इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में गोलीकांड : कार सवार बदमाशों ने पब संचालक को मारी गोली, एंट्री ना देने पर हुआ था विवाद

इदौर में देर रात एक पब संचालक पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। हमलावर काले रंग की कार से आए और ताबड़तोड़ फायर कर वहां से भाग गए। इसमें पब संचालक पीयूष ठाकुर और राहुल को पैरों में गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस नंबर के आधार पर सीसीटीवी से गाड़ी को ट्रेस कर रही है।

पब के बाहर हुई फायरिंग

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात राग द बिस्टरो(रे) पब के संचालक पीयूष ठाकुर और भाई राहुल ठाकुर पर कार सवार बदमाशों ने गोलियां चल दी। पीयूष पब बंद करने के बाद पब के बाहर खड़ा होकर राहुल से बात कर रहा था। तभी काले रंग की कार से आए बदमाशों ने पीयूष और पर हमला कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक कर पांच फायर किए और भाग गए। इसमें पीयूष और राहुल बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पब में एंट्री देने से देने किया मना

पुलिस ने बताया किसंचालक पीयूष ठाकुर पर गोलियां चलाने वाले बदमाश की शिनाख्त कर ली गई है। वहीं बयानों से खुलासा हुआ कि हमले में सोनी नामक युवक शामिल है, जो कुछ देर पूर्व ही विवाद कर गया था। वह पब में पार्टी करने आया था, लेकिन पीयूष ने समय का हवाला देकर एंट्री देने से मना कर दिया। सोनी ने जबरदस्ती प्रवेश करना चाहा और बाउंसर्स से भी विवाद किया।

आरोपी फरार, पुलिस ने मारा छापा

बाउंसर्स के बाद पीयूष ने हस्तक्षेप किया और सोनी को बाहर कर दिया। इसके बाद उसने एक युवती से बात भी करवाई जो पीयूष और सोनी की कामन फ्रेंड है। पीयूष ने यह कहते हुए एंट्री देने से मना कर दिया कि पब बंद हो चुका तो एंट्री लेकर क्या होगा। थोड़ी देर बाद पब बंद कर पीयूष बाहर गया, तभी सोनी काले रंग की कार से आया और पीयूष व राहुल पर फायर कर फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही सोनी के घर ओमेक्स सिटी (बायपास) पर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति का MP दौरा: विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे जगदीप धनखड़, जस्टिस जेएस वर्मा स्मृति व्याख्यानमाला में हुए शामिल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button