PlayBreaking News

Umaria News : बेकाबू होकर बोलेरो निर्माणाधीन मकान में घुसी, 3 की मौत, 4 घायल

Follow on Google News
Umaria News : बेकाबू होकर बोलेरो निर्माणाधीन मकान में घुसी, 3 की मौत, 4 घायल
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू होकर बोलेरो निर्माणाधीन मकान में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हैं। यह हादसा रात करीब 2 बजे इंदवार में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान परमलाल सिंह (38) निवासी भिंड, मनोज कुमार (28) निवासी दौलतपुर, लोकेन्द्र सिंह (35) निवासी भिंड के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल हुए लोगों को कटनी रेफर कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, क्या कारण है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts