अंतर्राष्ट्रीय

UK Political Crisis: ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन देंगे इस्तीफा, आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित; जानें कौन हो सकता है अगला पीएम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, नया नेता चुने जाने तक वो कार्यवाहक तौर पर प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। जॉनसन इस्तीफे से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई थी। दो दिन में 40 से ज्यादा इस्तीफे आने के बाद से ही उनके ऊपर इस्तीफे का दबाव था।

क्या है बगावत की वजह?

इस इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप की पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट है। पिंचर की नियुक्ति और जॉनसन के काम करने के तरीके से नाराज 50 मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद ही ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफे का सिलसिला जारी हो गया। पिंचर सेक्स स्कैंडल में फंसे थे।

हालांकि, द सन की रिपोर्ट आने के बाद क्रिस पिंचर ने डिप्टी चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी ही पार्टी के सांसदों का कहना था कि जॉनसन को उनके ऊपर लगे आरोपों की जानकारी थी, उसके बाद भी उन्हें नियुक्त किया गया।

पीएम बनने के बाद बोरिस के 3 बड़े विवाद

  • यौन शोषण के आरोपी क्रिस पिंचर को डिप्टी चीफ व्हिप बनाया।
  • लॉकडाउन के दौरान की शराब पार्टी।
  • प्रिंस फिलिप के फ्यूनरल से पहले शराब पार्टी।

5 जुलाई से शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर संकट वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे से शुरू हुआ था। उन्होंने 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी इस्तीफा दे दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन में अब तक चार कैबिनेट मंत्री, 22 मंत्री, 22 संसद के निजी सचिव और 5 अन्य लोगों ने इस्तीफा दिया है।

ये भी पढ़ें- क्या जासूसी के आरोप में ईरान में गिरफ्तार हुए ब्रिटेन के डिप्टी ऐम्बेस्डर? ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने कही यह बात

अगला ब्रिटिश पीएम कौन?

जॉनसन के बाद पीएम बनने की रेस में 6 नाम हैं। सबसे आगे भारतीय मूल के ऋषि सुनक माने जा रहे हैं। इनके अलावा साउथ वेस्ट नॉर्थफोक की सांसद लिज ट्रस, फॉरेन सेक्रेटरी 2019 के चुनाव में दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता रहे जेरेमी हंट, वित्त मंत्री नदीम जाहवी, पूर्व डिफेंस मिनिस्टर पेनी मॉर्डेंट, डिफेंस मिनिस्टर बेन वॉलेस भी पीएम बन सकते हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button