कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: देश में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना! तीन महीने बाद आए इतने मामले; प्रियंका गांधी वाड्रा भी संक्रमित

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है, दिन-प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 4041 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,363 मरीज ठीक भी हुए। एक्टिव केस की संख्या में भी 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 43,168,585
एक्टिव केस: 21,177
कुल रिकवरी: 4,26,22,757
कुल मौतें: 5,24,651
कुल वैक्सीनेशन: 1,93,83,72,365
रिकवरी रेट: 98.74%

इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

कोविड के नए मामले ज्यादातर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में मिल रहे हैं। नए केसों में से 80.99 फीसदी से ज्यादा सिर्फ इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं। सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं, यहां 1 हजार 370 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अन्य राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 1,045 मामले, दिल्ली में 373 मामले, कर्नाटक में 297 मामले और हरियाणा में 188 नए मामले सामने आए हैं।

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी संक्रमित

सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड संक्रमित पाई गई हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि, हल्के लक्षण हैं और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं, जिसके तहत उन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button