Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, केडी गेट पर चला नगर निगम का बुलडोजर; मस्जिद और दाऊल इमारत के प्रभावित हिस्से हटाए

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत केडी गेट पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। गाड़ी अड्डा चौराहा से सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग की जद में आए मदीना मस्जिद और दाऊल इमारत के प्रभावित हिस्से हटाए गए। JCB और पोकलेन से कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, केडी गेट पर चला नगर निगम का बुलडोजर; मस्जिद और दाऊल इमारत के प्रभावित हिस्से हटाए
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम का सड़क चौड़ीकरण अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे मार्ग की जद में आ रहे निर्माणों को हटाया जा रहा है।

धार्मिक स्थलों के प्रभावित हिस्से हटाए

जोन-1 के अंतर्गत केडी गेट पर नगर निगम की टीम ने मदीना मस्जिद (जमीयतुल कुरेश कस्साबान कसाई वाड़ा) और शिया दाऊदी बोहरा जमात की दाऊल इमारत के सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले प्रभावित हिस्सों को हटाया। नगर निगम की रिमूवल गैंग ने इन हिस्सों को हटाने के लिए पोकलेन और जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया।

X Post

मुसलमान विकास का दुश्मन नहीं है - शहर काजी खलीलुर्रहमान

इस मामले को लेकर शहर काजी खलीलुर्रहमान बोले- मुसलमान विकास का दुश्मन नहीं है, विकास में हमेशा मुसलमान ने साथ दिया है और साथ खड़ा रहा है, लेकिन जहां हक की बात होगी वहां हक की बात करेंगे।

अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

सड़क चौड़ीकरण की यह कार्रवाई सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर और भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता की निगरानी में की गई। नगर निगम की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हिस्सों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने प्रभावित निर्माणों को हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Ujjain

18 मीटर चौड़ी होगी सड़क

गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाला मार्ग 2.2 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। नगर निगम के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से केडी गेट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts