PlayBreaking News

उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, दशहरा रैली के बाद से ही ठीक नहीं थी तबियत, हार्ट आर्टरीज में ब्लॉकेज की शिकायत

Follow on Google News
उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, दशहरा रैली के बाद से ही ठीक नहीं थी तबियत, हार्ट आर्टरीज में ब्लॉकेज की शिकायत
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दशहरा रैली के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उनकी हार्ट आर्टरीज में ब्लॉकेज की जांच की गई है।

आदित्य ठाकरे ने X पर दी जानकारी

उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चेकअप प्री-प्लांड था। उन्होंने लिखा, "आज सुबह उद्धव ठाकरे जी ने सर एचएन रिलायंस अस्पताल में प्री-प्लांड चेकअप कराया। आपकी शुभकामनाओं के साथ सब ठीक है। वे काम करने और लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

पहले भी दो बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी

उद्धव ठाकरे को पहले भी दिल की समस्या का सामना करना पड़ा है। 2012 में उनकी दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।
  1. पहली एंजियोप्लास्टी - 16 जुलाई, 2012 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पाया गया था कि उनके हार्ट की तीन मुख्य आर्टरीज में से दो में 100% ब्लॉकेज था। इस दौरान उनकी हार्ट आर्टरीज में कुल आठ स्टेंट लगाए गए थे।
  2. दूसरी एंजियोप्लास्टी - नवंबर 2012 में दूसरी बार एंजियोप्लास्टी के जरिए लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग (LAD) आर्टरी से 60% ब्लॉकेज हटाया गया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts