Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी : अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 20 पिस्टल

शिवपुरी : अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 20 पिस्टल
शिवपुरी। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में रेडी चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से रात में 20 अवैध पिस्टल एवं 20 कारतूस जब्त किया है। अवैध हथियारों का मूल्य लगभग 8 लाख 6 हजार रुपए बताया गया है। इस मामले में गब्बर रजक नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

20 पिस्टल एवं 20 कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया खनियाधाना पुलिस को 26 मई की रात सूचना मिली थी कि हथियारों का जखीरा लेकर एक कार जाने वाली है। खनियाधाना पुलिस ने रेडी चौराहे पर पॉइंट लगाकर चेकिंग शुरू की और एक लग्जरी कार UP32TN0672 रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान कार के ड्राइवर के साथ युवक कार में सवार था। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कार से 32 बोर की 20 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए।

8 लाख से ज्यादा के हथियार पकड़े

पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम नीरज पुत्र रामजीत (23) निवासी न्यू हाई कोर्ट कामता चौराहा थाना चिनहट लखनऊ का होना बताया। दूसरे आरोपी ने अपना नाम गब्बर रजक पुत्र लाल सिंह रजक (35) निवासी करैरा का होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार सहित 20 पिस्टल और 20 का कारतूस को बरामद किया है। जब्त की गई पिस्टलों की राशि 8 लाख 6 हजार रुपए आंकी गई है।

मुख्य आरोपी के बारे में की जा रही पूछताछ

आरोपी गब्बर ने बताया कि वह 20 पिस्टलों की खेप लेकर जयपुर से ट्रेन में झांसी तक पहुंचा था। इसके बाद उसने फोरलेन हाईवे पर न जाते हुए ग्रामीण अंचल के रास्ते से कार के जरिए अपने घर जाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी लंबे समय से हथियारों की तस्करी का काम कर रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। दोनों आरोपियों से अन्य हथियारों के तस्करों और मुख्य आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts