Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिश्तों को शर्मसार करती दो घटनाएं : बॉयफ्रेंड ने मुंह मोड़ा तो तीसरी मंजिल से कूदी नाबालिग

लड़की ने आने से मना किया तो प्रेमी ने गला दबाकर पीटा और कुएं में फेंका
उज्जैन/छतरपुर। महाकाल मंदिर क्षेत्र में होटल हाईलाइट की तीसरी मंजिल से कूद कर एक छात्रा ने जान दे दी। उसने यह कदम बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से शादी करने के पोस्ट के बाद उठाया। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के बॉयफ्रेंड मेल्विन जॉर्ज उर्फ लकी (18) ने इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की से शादी की बात पोस्ट डाली थी। इस को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लड़की पर मेल्विन ने आरोप लगाया था कि वो भी किसी लड़के से बात करती है तो दोनों में विवाद बढ़ गया। मेल्विन ने लड़की को चांटा भी मार दिया जिसके बाद वो होटल की छत पर गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रा जब छत पर जा रही थी तो होटल में रुके श्रद्धालुओं ने उसे बचाने की कोशिश की थी। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और छलांग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह भी समाने आया है कि होटल बुक कराने के लिए दोनों ने कोई परिचय पत्र नहीं दिया। पुलिस ने होटल मालिक को भी सहआरोपी बनाया है।

लड़की को कुएं में डुबोकर मारने की कोशिश

छतरपुर में एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने लड़की को कुएं में डुबो कर मारने की कोशिश की। लड़की ने उसके बुलाने पर आने से मना किया था। लड़की के नहीं आने पर लड़के ने उसे पीटा और फिर गला दबाया और कुएं में फेंक दिया। मामला मनपसार गांव का है। लड़की जब तैरने लगी तो उसे मारने के लिए आरोपी हल्के कुएं में कूद गया। [caption id="attachment_3561" align="alignnone" width="284"]chatarpur girl chatarpur girl in hospital[/caption] लड़की की मां और बहन के शोर मचाने पर वह भाग निकला। वहां पहुंचे लोगों ने लड़की को बचा लिया है। लड़की की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय लड़की उसकी बड़ी बहन और मां खेतों पर काम कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts