राष्ट्रीय

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं दिखने लगे गर्मी के तेवर…तो कहीं होगी झमाझम बारिश

होली से पहले कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई राज्यों में ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक ट्रफ रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटक होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। जिसके चलते आज दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है।

खिलने लगी है धूप

एक तरफ जहां उत्तर भारत में दिनभर धूप खिल रही है वहीं पहाड़ी इलाकों में रात की बर्फबारी से दिनभर सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्म हवा की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां आजा मौसम साफ रहेगा। लेकिन दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

ये भी पढ़ें- EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया झटका! जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर में की कटौती

अभी से तपने लगा है मध्य प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात पर एक चक्रवात बना हुआ है। इस वक्त गुजरात में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं से भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में 15 मार्च तक लू चलेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी आने वाले दो दिनों में गर्मी बढ़ेगी। हालांकि रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button