PlayBreaking News

दो लड़कियों ने फब्तियां कसने पर मनचले के बाल पकड़कर पीटा, बीच-बाजार में लग गई भीड़

मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा, पुलिस ने आरोपी को शांति भंग में जेल भेजा
Follow on Google News
बैतूल। शहर के गंज बस स्टैंड पर दो लड़कियों ने एक युवक की धुनाई कर दी। लड़कियों का कहना था कि युवक उन्हें देखकर फब्तियां कस रहा था। पहले इग्नोर किया, लेकिन जब हरकतें बढ़ी तो पिटाई करनी पड़ी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि गंज बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास से दो लड़कियां गुजर रही थीं। यहां रास्ते में गर्ग कॉलोनी में रहने वाला मोहसिन (20 साल) खड़ा था। उसने लड़कियों को देखा तो फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इस पर लड़कियों ने हिम्मत की और युवक को पकड़ लिया। लड़कियों ने कमेंट्स के बारे में पूछा।

थाने में लड़कियों ने रिपोर्ट लिखवाने से इंकार कर दिया

जब लड़का अकड़ने लगा तो गुस्से में लड़कियों ने उसके बाल पकड़े और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर बीच-बाजार में भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने पर गंज पुलिस पहुंच गई। दोनों लड़कियों और युवक को थाने ले आई। यहां लड़कियों ने रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts