PlayBreaking News

एक दिन दो हादसे, रूस में चार्टर प्लेन और पोलैंड में फाइटर जेट हुए क्रैश, 3 की मौत

Follow on Google News
एक दिन दो हादसे, रूस में चार्टर प्लेन और पोलैंड में फाइटर जेट हुए क्रैश, 3 की मौत
इंटरनेशनल डेस्क। शुक्रवार को रूस का एक विमान घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। रूस के विमानन अधिकारियों ने दावा किया कि इस चार्टर विमान में केबिन क्रू के अलावा एक भी यात्री सवार नहीं था। जानकारी के मुताबिक गज़प्रोमाविया कंपनी का सुखोई सुपरजेट 100 विमान मॉस्को एरिया में क्रैश हुआ है।

मरम्मत के बाद भरी थी उड़ान

अधिकारियों ने बताया कि विमान ने रूस की राजधानी मॉस्को से 110 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में लुखोवित्सी स्थित एविएशन प्लांट से उड़ान भरी थी, जहां इसकी मरम्मत की गई थी। विमान मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्रेकिंग: मॉस्को के लिए एक फ़ेरी उड़ान के दौरान कथित तौर पर एक गज़प्रोमाविया सुखोई सुपरजेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। गौरतलब है कि गज़प्रोमाविया एक एयरलाइन है, जिसका हेड क्वार्टर मॉस्को में है। यह मुख्य रूप से तेल और गैस उद्योग के लिए यात्री और कार्गो चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इस कंपनी की मॉस्को से रेगुलर डोमेस्टिक और चार्टर सर्विस भी दुनिया के कई शहरों के लिए संचालित की जाती हैं।

पोलैंड में लैंडिंग के टाइम क्रैश हुआ फाइटर जेट

इधर शुक्रवार को ही पोलैंड की वायु सेना का M-346 डेमो टीम जेट विमान क्रैश हो गया। यह विमान वहीं होने वाली नेवल एविएशन ब्रिगेड की 30वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाने के लिए रिहर्सल कर रहा था। इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें ये विमान लैंडिंग के समय रनवे को टच करते हुए आग के गोले में तब्दील हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब M-346 विमान जमीन पर क्रैश हुआ को उसमें भीषण विस्फोट भी हुआ। हालांकि पोलैंड के अधिकारिक सूत्रों ने इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि पायलट हादसे के बाद खुद को प्लेन से इजेक्ट नहीं कर पाया।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts