Sagar News : हाईवे पर ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत; टक्कर में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Follow on Google News
Sagar News : हाईवे पर ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत; टक्कर में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
सागर। नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर देवरी अस्पताल भेजा गया है।

चीमाढाना के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देवरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढाना के पास हुआ, जहां हाईवे की एक पट्टी निर्माण कार्य के कारण बंद थी, जिससे दूसरी पट्टी से अप-डाउन के वाहन आवागमन कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा निवासी की हुई मौत

मृतकों की पहचान नसीम (35 वर्ष) और फरमान खान (18 वर्ष), दोनों हरियाणा निवासी के रूप में हुई है। ट्रक चालक एवं परिचालक दोनों घायलों का देवरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था। वहीं कंटेनर नरसिंहपुर से सागर की ओर आ रहा था। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर पड़े होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाई और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। देवरी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- सिंगरौली में शराबी पति का खूनी खेल, पत्नी की बेरहमी से हत्या; इस वजह से उतारा मौत के घाट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts