PlayBreaking News

कर्ज से परेशान किसान ने खेत में लगाई फांसी

फांसी से पहेल चचेरे भाई को फोन कर कहा था फसल सूख रही है तंग आ गया हूं
Follow on Google News
खरगोन। जिले के ग्राम पंधानिया में कर्ज और कम बारिश के कारण खराब हो रही फसलों से चिंतित एक किसान ने फांसी लगा ली है। शुक्रवार देर शाम खेत में पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा। मिली जानकारी अनुसार जिले मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मेनगांव थाना क्षेत्र के पंधानिया गांव में जितेंद्र (37) ने फांसी लगा ली। मृतक के चचेरे भाई भगवान ने बताया- शुक्रवार शाम 6 बजे जितेंद्र ने मोबाइल पर कहा कि फसल सूख रही है, तंग आ गया हूं। कब तक ऐसी खेती करता रहूंगा। कर्ज से रोज-रोज घर में कलह की नौबत है। इसके बाद कॉल काट दिया। भगवान उसे ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचा तो उसका शव झूलता मिला। उसके पास कुल 18 एकड़ कृषि भूमि थी, जिस पर परिवार खेती रहा था। उनके परिवार के चार खाते सोसायटी के बैंक में बताए गए, जिनपर करीब आठ लाख का कर्ज है। इसके अलावा साहूकारों का कर्ज भी था, जो वह समय पर चुका नहीं पा रहा था। इलाके में दो साल से बारिश नहीं होने से फसल खराब हो गई थी। किसान की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक सर्वे के लिए तहसीलदार, कृषि विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग की टीम ने किसान के खेत में फसल की स्थिति सहित सोसायटी के कर्ज संबंधी जानकारी जुटाई है। तहसीलदार ने बताया कि सभी का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। आत्महत्या जैसा कदम किस स्थिति में उठाया है, इसकी जांच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। - सत्येंद्र सिंह, एसडीएम खरगोन।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts