PlayBreaking News

लो सीटिंग अरेंजमेंट में ओटोमन, जापानी फ्यूटन और फ्लोर कुशन का आया ट्रेंड

इंटीरियर डेकोरेशन में आए मोरक्कन और बोहेमियन पैटर्न के फर्नीचर
Follow on Google News
लो सीटिंग अरेंजमेंट में ओटोमन, जापानी फ्यूटन और फ्लोर कुशन का आया ट्रेंड

इंटीरियर में सीटिंग अरेजमेंट का इन दिनों खास ट्रेंड देखा जा रहा है, जिसमें लो सीटिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वजह है इसके कई सारे डिजाइनर ऑप्शंस अब लोगों के पास उपलब्ध हैं। कोजी और कंफर्टेबल सीटिंग के लिए इसे पसंद किया रहा है। कभी बालकनी में किताब पढ़ते हुए तो कभी कमरे के किसी कोने में शांति से बैठकर कुछ संगीत सुनते हुए लो- सीटिंग आरामदायक लगती है। बोहेमियन और मोरक्कन स्टाइल में इसे काफी पसंद किया जाता है।

फ्लोर कुशन : फर्श पर बैठने के सभी आइडियाज में सबसे पुराना और आरामदायक है, फ्लोर(फर्श) कुशन। बड़े साइज के पिलो जैसा इनका लुक होता है। इसमें मोरक्कन ट्रेलिस पैटर्न के साथ नीले कुशन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। कुशन के कवर को वॉश भी किया जा सकता है।

फ्यूटन का डबल यूज

जापानी घरों में स्ट्रेट फ्यूटन बेडिंग और सीटिंग दोनों तरह से इस्तेमाल होते हैं। अब शहर के फर्नीचर स्टोर्स पर भी फ्यूटन आने लगे हैं, जो कि सोफे के विकल्प के रूप में भी देखे जा रहे हैं। इसमें बोहेमियन शैली वाले डिजाइन्स, तो कभी सेल्फ वीविंग वाले डिजाइन पसंद किए जाते हैं। यह आकार में बड़े होते हैं। इन्हें रखने के लिए थोड़ी ज्यादा लगती है।

ओवर स्टफ्ड ओटोमन खास

ओटोमन, पफ्स से आकार में बड़े होते हैं और इसमें छोटे लैग होते हैं। यह भी राउंड और क्यूब शेप में आते हैं। हालांकि ओटोमन बैठने से ज्यादा फुटरेस्ट के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह इतने खूबसूरत दिखते हैं कि इसे घर के अलग-अलग कोने में खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी रखा जाता है। यह ओवर स्टफ्ड होते हैं जिसके कारण इसमें वुड सिर्फ लैग में दिखती है। यह ब्राइट व बोहेमियन स्टाइल में सुंदर लगते हैं। यह छोटे-बड़े कई आकार के आते हैं, जिन्हें स्पेस के मुताबिक चुन सकते हैं।

मैक्रम वर्क वाले पफ्स

लो सीटिंग में पफ्स पसंद किए जाते हैं, जो कि राउंड या क्यूब शेप होते हैं। यह हल्के-फुल्के होते हैं, तो कहीं भी उठाकर इन्हें रखा जा सकता है। इसमें बोहोचिकक, मैक्रम, पैचवर्क फ्लोर पफ स्टाइल ज्यादा पसंद की जाती हैं।

विंडो व बालकनी के साइड में तैयार हो रही लो सीटिंग

लो सीटिंग को काफी पसंद किया जा रहा और अब घर में इसके लिए खास कॉर्नर देखे जा रहे हैं। जैसे बालकनी के साथ तो कहीं फुल ग्लास लॉन्ग विंडो के साथ लो सीटिंग क्रिएट की जाती है। नाइट पार्टीज से लेकर मूवीज देखने या बुक रीडिंग करते हुए इस सीटिंग को प्रिफर किया जा रहा है। इसमें बोहो-चिक लुक काफी पसंद किया जाता है और वुड से लेकर मेटल डिजाइन के साथ इसके पैटर्न तैयार हो रहे हैं। -रितु बुंदेला, इंटीरियर डिजाइनर

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts