Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कार को मारी पीछे से टक्कर, हादसे में 5 बच्चों समेत 6 की मौत

कार छिंदवाड़ा की तरफ आ रही थी, तब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।
छिंदवाड़ा। शहर में गुरूवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने 5 मासूम बच्चों के साथ एक महिला की जिंदगी समाप्त कर दी। दरअसल, यह हादसा बैतूल रिंग रोड पर तब हुआ जब रात 8 बजे आयशर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कार छिंदवाड़ा की तरफ आ रही थी, तब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कार में नागपुर के रहने वाले 8 लोग सवार थे। हादसे में मयूरी, गुल्ली (15) और दो अन्य बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इनमें से तीन बच्चों के शव अस्पताल पहुंचाए गए। बाद में तलाशी के दौरान एक महिला और एक अन्य बच्चे की लाश मिली। पुलिस इस हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं कार के नम्बर को ट्रेस किया गया तो पता चला है कि यह कार टेका नाका नागपुर की है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts