रतलाम में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में ट्रेनी नन ने लगाई फांसी

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के रतलाम में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में ट्रेनी नन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ये घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। बता दें रात को खाना खाने के बाद नन अपने कमरे में चली गई थी। उसके बाद मैनेजमेंट के लोगों ने ट्रेनी नन को फंदे पर लटका देख तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची स्टेशन रोड थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ओडिशा की रहने वाली थी ट्रेनी नन

ट्रेनी नन ओडिशा की रहने वाली थी। वे यहां कक्षा 11वीं की स्टूडेंट भी थी। मैनेजमेंट के मुताबिक, नन रात में दूसरी लड़कियों के साथ पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद सभी के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद दूसरी छात्राएं भी पहुंचीं। उन्होंने वापस आकर दरवाजा बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो नन पंखे से फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

खुदकुशी के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

डॉक्टर्स के अनुसार, ट्रेनी नन की मौत कैसे हुई, इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, इस घटना के बाद स्कूल कैम्पस में बने हॉस्टल में आज स्कूल की छुट्‌टी कर दी गई। स्टूडेंट्स को वापस लौटा दिया गया।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने ट्रेनी नन के परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts