मुरैना में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन मजदूरों की मौत

मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। जिसकी चपेट में आने से तीन मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ग्वालियर रेफर किया
जानकारी के अनुसार, जिले के नेशनल हाईवे- 44 पर मजूदर सफाई कार्य कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से तीन मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और पुरुष मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों को गंभीर हालत होने पर ग्वालियर रेफर किया गया।





















