ज्यादा कोलेस्ट्रॉल ठीक नहीं सेहत के लिए, जानें क्या करें कंट्रोल करने के लिए
इंदौर। ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल को लेकर परेशान रहते हैं। इसके शरीर और सेहत पर असर को लेकर हमेशा आशंका बनी रहती है। लेकिन यह ठीक नहीं है कि कोलेस्ट्रॉल हमेशा खराब होता है। पहले जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के बार में…
गुड कोलेस्ट्रॉल High-density lipoprotein होता है। यह खून से अन्य प्रकार के कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। यह उच्च हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल Low-density lipoprotein होता है। इसे खराब कोलेस्ट्रॉल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह आट्रीज में कोलेस्ट्रॉल ले जाता है और उनपर जम जाता है। ये ब्लड क्लॉटिंग का कारण बनता है
वेरी बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाहिर है कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसमें फैट बहुत ज्यादा और प्रोटीन की मात्रा कम होती है।
बैड और वेरी बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए खाने में पैकेज्ड चीजों से बचना चाहिए। नेचुरल फूड इसका सबसे अच्छा विकल्प हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक्सर्साइज जरूर करनी चाहिए। योग, वॉकिंग, साइकिलिंग और वेट ट्रेनिंग LDL को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्ट्रेस से बचना भी जरूरी है क्योंकि उससे भी हम बीमारियों के शिकार होते हैं।











