Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाहन चालकों को राहत, अभी नहीं बढ़ेंगे टोल के दाम... लोकसभा चुनाव के बाद प्रभावी होंगी नई दरें

वाहन चालकों को राहत, अभी नहीं बढ़ेंगे टोल के दाम... लोकसभा चुनाव के बाद प्रभावी होंगी नई दरें
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने NHAI ने कहा है कि वह राजमार्गों पर नई टोल दरों को लोकसभा चुनाव के बाद लागू करें। आमतौर पर देश के ज्यादातर टोल राजमार्गों पर दरों को एक अप्रैल से बढ़ाया जाता है, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि नई दरें लोकसभा चुनाव के बाद ही लागू होनी चाहिए।

ECI ने टोल टैक्स बढ़ाने से किया मना

मीडिया को मिले दस्तावेजों के मुताबिक, ईसीआई ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) से टोल शुल्क वृद्धि को टालने के लिए कहा है। ईसीआई ने इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के एक पत्र के जवाब में यह बात कही। ऐसा माना जा रहा था कि टोल शुल्क में औसत पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

हर साल बदलती हैं टोल दरें

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव के आधार पर हर साल टोल शुल्क में परिवर्तन किया जाता है। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे और एक जून तक चलेंगे। मतों की गिनती चार जून को होगी। ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, विवादित टिप्पणी पर नजर रखेगा EC
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts