मुंबई के एंटोप हिल इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस इमारत के गिरने के बाद 9 लोगों को बचा लिया गया है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इमारत साउथ-सेंट्रल मुंबई में एंटोप हिल इलाके के जय महाराष्ट्र नगर में बनी थी।
कई लोग मलबे में दबे
मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी हुई है। दमकल की 4 गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।