हलाली डैम में नहाने उतरे थे पांच दोस्त, एक का पैर फिसला तो बचाने उतरे साथी, तीन की मौत हो गई

Follow on Google News
विदिशा। जिले के हलाली डैम से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल में 100 फीट के झरने में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों युवक भोपाल के अशोका गार्डन निवासी बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक तीनों दोस्त थे और यहां रविवार सुबह पिकनिक मनाने आए थे। घटना पुलिस चौकी खामखेड़ा चौरासी थाना करारिया थाना की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1436980046548258817

दो दोस्तों को बचा लिया गया

रविवार सुबह पांच दोस्त यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। तभी एक दोस्त का पैर फिसल गया, उसे बचाने के चक्कर में दो और दोस्त गहरे पानी में चले गए। वहीं दो युवकों को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अमित पटेल (17) निवासी अशोका गार्डन, अभय शर्मा (19 ) पुत्र विजय शर्मा निवासी अशोका गार्डन और मोहित शर्मा की डूबने से मौत हो गई है। इनकी बॉडी को निकाल लिया गया है। वहीं, अभिषेक शर्मा (17) निवासी शंकर गार्डन और अभिषेक सिंह निवासी भीम नगर को बचा लिया गया है।

नहाते वक्त फिसला पैर

पुलिस ने बताया कि अभिषेक शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ रविवार सुबह हलाली डैम पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान अशोका गार्डन निवासी विजय करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरने के निचले हिस्से में पहुंच गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया था। उसे गहरे पानी में जाता देख अन्य चार युवक भी पानी में उतर गए। इनमें से तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। अभिषेक सिंह जैसे-तैसे बाहर निकला और उसने मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अभिषेक शर्मा को भी बचा लिया।  
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts