PlayBreaking News

हरियाणा में तीन बच्चों की यमुना नहर में डूबने से मौत, छुट्टी के दिन गए नहाने, गोताखोरों ने निकाले शव

Follow on Google News
हरियाणा में तीन बच्चों की यमुना नहर में डूबने से मौत, छुट्टी के दिन गए नहाने, गोताखोरों ने निकाले शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यमुनानगर। रविवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों बच्चे नहर में मस्ती करते हुए गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) मौके पर पहुंची और करीब 25 मिनट की खोजबीन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए।

    छुट्टी का दिन बना मातम

    मृत बच्चों की पहचान यमुनानगर जिले के गांव बुड़िया के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें एक की उम्र 12 वर्ष, दूसरा 14 और तीसरा 15 वर्ष का था। पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे छात्र थे और रविवार की छुट्टी होने के कारण दोपहर के समय नहर में नहाने चले गए।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों ने यमुना नहर के किनारे अपने कपड़े उतारे और धीरे-धीरे नहर में उतरे। शुरुआत में वे किनारे पर ही नहा रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में मस्ती करते हुए गहराई में चले गए।

    बचाने की कोशिश नाकाम, गोताखोरों ने निकाले शव

    घटना के समय कुछ स्थानीय लोग नहर के पास मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को डूबते देखा और बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी गई।

    करीब 20-25 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव बाहर निकाले। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts