Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साल 2022 में लगेगा जोर का झटका, कपड़ों से ऑटो रिक्शा तक ये चीजें होंगी महंगी

साल 2022 से देश में कुछ बदलाव की वजह से कई चीजें महंगी होने वाली हैं। बता दें कि इससे आम लोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभावित होंगे। जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से कई चीजों पर GST बढ़ रहा है। भारत सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवियर पर 7% GST बढ़ा दी है।

कपड़े और फुटवियर होंगे महंगे

कपड़ों और फुटवियर पर सरकार ने GST बढ़ा दी है। इन चीजों पर पहले 5% GST हुआ करती थी, अब इसे बढ़ाकर 12% कर दिया गया है। इसलिए चप्पल, जूते और कपड़े भी महंगे हो जाएंगे।

ऑटो-कैब बुकिंग होगी महंगी

ऑनलाइन ऑटो-कैब बुकिंग पर 5% GST लगेगा। ऑटो-कैब की बुकिंग पर किराया नहीं बढ़ाया, लेकिन GST बढ़ने की वजह से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। हालांकि अगर ऑफलाइन टैक्सी बुक करेंगे तो टैक्स नहीं देना होगा।

फूड डिलीवरी ऐप पर 5% GST

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जैसे Swiggy और Zomato पर भी 5% GST लगेगा। पहले इस टैक्स का इस्तेमाल रेस्टोरेंट के लिए होता था, लेकिन अब ये ग्राहकों से डिलीवरी प्वाइंट पर वसूला जाएगा।

गाड़ी खरीदना होगा महंगा

1 जनवरी से मारुति सुजुकी, टोयोटा, रेनो, होंडा और स्कोडा समेत लगभग सभी कार कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। ऐसे में नए साल में कार खरीदना थोड़ा महंगा होगा।

बैंक लॉकर्स को लेकर नियम में बदलाव

RBI ने बैंक लॉकर्स को लेकर नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी से लागू होंगे। जानकारी के मुताबिक, RBI ने 18 अगस्त 2021 को जारी एक अधिसूचना में चोरी के कारण या अपने कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी के कारण लॉकर की सामग्री के नुकसान के लिए बैंक देयता को अस्वीकार नहीं कर सकता है।

IPPB के चार्ज में बढ़ोतरी

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के अकाउंट होल्डर्स को तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने और जमा करने पर शुल्क देना होगा। बता दें कि बेसिक सेविंग अकाउंट से हर महीने 4 बार कैश निकासी फ्री होगी। इसके बाद हर निकासी पर 0.50% चार्ज देना होगा। जो कम से कम 25 रुपए होगा। जानकारी के मुताबिक, बेसिक सेविंग्स अकाउंट में पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts