🌤️
--Bhopal, India

तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Follow on Google News
पीपुल्स संवाददाता. भोपाल। हनुमानगंज पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ देहज प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली तीस वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2018 में इमरान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। एक साल बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो पति ने उसे मायके छोड़ दिया। महिला ने कई बार पति को ससुराल लेकर चलने का बोला, लेकिन वह उसे नहीं ले गया। पिछले दिनों महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है, इसलिए वह खुद ही ससुराल पहुंच गई। यहां ससुराल वालों से उसका विवाद हो गया तो पति ने मारपीट की और तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। उसके बाद पीड़िता मायके वालों को लेकर थाने पहुंची और पति, सास-ससुर तथा ननदों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
icon

Latest Posts