PlayBreaking News

पंजाब के नए सीएम चन्नी को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए खतरा बताया

Follow on Google News
नई दिल्ली। चरणजीत सिंह चन्नी सीएम पद की शपथ लेते ही आरोपों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने चन्नी को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। रेखा शर्मा ने यह भी कहा है कि हैरानी की बात है कि एक महिला की अगुआई वाली पार्टी ने चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है। चन्नी पर 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगे थे। रेखा शर्मा ने कहा कि 2018 के मी टू मूवमेंट में चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और तत्कालीन अध्यक्ष ने उन्हें हटाने के लिए धरना भी दिया था। तब चन्नी अमरिंदर सरकार में मंत्री थे। अब उन्हें पंजाब का सीएम उस पार्टी ने बनाया है, जिसकी प्रमुख एक महिला है। चन्नी महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वो मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं। रखा शर्मा ने कहा कि वो सोनिया गांधी से अपील करती हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts