ब्राजील में है आकर्षित ‘कोका कोला’ झील, मेडिसिनल बेनिफिट्स की वजह से यहां आते हैं लोग
नई दिल्ली। सॉफ्ट ड्रिंक लवर्स को अगर ‘कोका कोला’ से भरी पूरी झील मिल जाए तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल है। कोला कोला तो नहीं, लेकिन कोका कोला जैसे पानी वाली एक झील जरूर है। ब्राजील (Brazil) में एक ऐसी झील है, जिसका रंग भी कोका कोला जैसा है और इसका नाम भी Coca Cola है। पर्यटक सिर्फ इसके पानी के अनोखे रंग को देखने के लिए यहां आते हैं। इस झील में आराम से स्विमिंग की जा सकती है साथ ही इसके कई मेडिसिनल बेनिफिट्स भी हैं।
‘कोका कोला लैगून’ के रूप में मशहूर
यह ब्राजील के राज्य रियो ग्रांडे डो नॉर्ट में स्थित है। इसे आश्चर्यजनक झील को ‘कोका कोला लैगून’ के रूप में जाना जाता है, हालांकि इसका असली नाम Araraquara झील है। अटलांटिक रेनफॉरेस्ट रिजर्व Mata da Estrela में स्थित ये झील न तो कार्बोनेटेड है, न ही प्रदूषित है। झील के पानी में कोका कोला का रंग कैरमल से आता है, लेकिन झील में भूरा पानी आयोडीन और लोहे के कंसंट्रेशन का परिणाम है, जो क्षेत्र के पेड़ की जड़ों से पिग्मेंट के साथ जुड़ा है।











