इंदौरमध्य प्रदेश

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा… दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, मेकअप कराने के बहाने भागी

मप्र प्रदेश के इंदौर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां दूल्हा घोड़ी चढ़कर बैंड-बाजों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। इधर, शादी के लिए दुल्हन सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर गई और प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस से बोला- मेरी दुल्हन को ढूंढकर ला दो। मैं किस मुंह से घर जाऊंगा। घंटे भर हंगामा हुआ और दूल्हा खाली हाथ लौट गया।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने बुरहानपुर कलेक्टर को लगाई फटकार, बोले- सामने देखें, शहर में बच्चा भीख मांगता है तो शर्म की बात है

मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन

इंदौर के एमजी रोड थाना प्रभारी धर्मवीर नागर ने बताया, उज्जैन निवासी जितेंद्र डागर की शादी रोशनी पिता विनोद डागर से तय हुई थी। जितेंद्र बारात लेकर बुधवार को इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र स्थित उषा फाटक पहुंचा। दोपहर को सगाई की रस्में हुई थी। शाम को शादी थी। इस बीच दुल्हन सहेलियों के साथ मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी। दूल्हा भी दोस्तों के साथ सजधज कर घोड़ी चढ़ने को तैयार था। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं लौटी तो सरगर्मी तेज हुई।

दूल्हा बोला – मैं किस मुंह से घर जाऊंगा

सगाई की रस्म हो चुकी थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी तो शक गहराने लगा। सख्ती करने पर पता चला दुल्हन तो प्रेमी के साथ फरार हो गई। कुछ देर सोचने के बाद दूल्हे ने कहा कि मैं किस मुंह से घर जाऊंगा। मेरी दुल्हन को ढूंढकर ला दो। दूल्हा और उसके परिजन 12 बजे एमजी रोड थाने पहुंचे, लेकिन युवती अन्नपूर्णा क्षेत्र से लापता हुई है, इसलिए यहां रिपोर्ट लिखाने को कहा गया। दूल्हे के चाचा राकेश डागर ने एमजी रोड थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। इसके बाद दूल्हा अन्नपूर्णा थाने पहुंचा।

दुल्हन की गुमशुदगी की दर्ज

इस बीच दुल्हन के परिजन भी अन्नपूर्णा थाने पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। वह जिन सहेलियों के साथ मेकअप कराने निकली थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कॉल डिटेल भी निकलवा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बेटी के एक दोस्त आकाश का अक्सर घर में आना-जाना रहता था। वह भी गायब है। वह बेटी से बहन जैसा व्यवहार करता था। हम उस पर पूरा भरोसा करते थे। वह इतना बड़ा धोखा देगा ये तो सपने में भी नहीं सोचा था।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button