बिजावर :प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से खाद वितरण प्रक्रिया बनीं आसान, किसानों को मिली बड़ी राहत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से खाद वितरण प्रक्रिया बनीं आसान, किसानों को मिली बड़ी राहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिजावर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के नेतृत्व में जिले में खाद वितरण की निगरानी की जा रही है, जिसके अंतर्गत बिजावर तहसील में प्रशासन की जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। यहां खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों ने मैदान संभाला है।

    तहसीलदारों की सक्रियता से सुधरी व्यवस्था 

    बिजावर में खाद वितरण को लेकर तहसीलदार अभिनव शर्मा और तहसीलदार ओमप्रकाश अहिरवार बेहद सक्रिय नजर आए। जिसमें दोनों ही अधिकारियों ने न केवल वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया, बल्कि खाद विक्रेताओं से सीधा संपर्क कर स्टॉक की जानकारी ली और उन्हें साफ तौर पर हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में निर्धारित दरों से अधिक वसूली न की जाए।

    अधिकारियों की बेहतर व्यवस्था 

    किसानों की भीड़ को देखते हुए और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों ने विशेष प्रयास किए:

    टोकन व्यवस्था : तहसीलदार द्वय ने स्वयं थाना बिजावर पहुंचकर टोकन वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित करवाया, ताकि किसानों को लंबी कतारों और अव्यवस्था से न जूझना पड़े।मंडी में उपस्थिति : अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण सुनिश्चित कराया। उनकी उपस्थिति से किसानों में सुरक्षा और संतोष का भाव देखा गया।

    सख्त निर्देश : अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं को हर किसान को अनिवार्य रूप से रसीद देने के निर्देश दिए हैं।

    किसानों ने की जमकर तारीफ

    बिजावर क्षेत्र के किसानों ने तहसीलदार अभिनव शर्मा और ओमप्रकाश अहिरवार की इस सक्रियता की प्रशंसा की है। अधिकारियों द्वारा समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली की स्वयं मॉनिटरिंग करने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल समाप्त हुआ है और जरूरतमंद किसानों को सुगमता से खाद प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे केवल निर्धारित सरकारी दरों पर ही खाद खरीदें और भुगतान की पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts