Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेस्ला की ऑटोनॉमस कार ने रचा इतिहास, बिना ड्राइवर पहली बार फैक्ट्री से खुद चलकर खरीदार के घर पहुंची

Follow on Google News
टेस्ला की ऑटोनॉमस कार ने रचा इतिहास, बिना ड्राइवर पहली बार फैक्ट्री से खुद चलकर खरीदार के घर पहुंची

दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ जब एक कार बिना ड्राइवर, बिना रिमोट कंट्रोल या ऑपरेटर के खुद फैक्ट्री से चलकर सीधे ग्राहक के घर पहुंच गई। यह टेस्ला की फुली ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक कार मॉडल Y है। ऑटोनॉमस सिस्टम के जरिए डिलीवरी करने का यह करिश्मा कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया। इस ऐतिहासिक डिलीवरी का वीडियो खुद टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

देखें वीडियो…

हाईवे, सिटी ट्रैफिक और सिग्नल्स को समझती है कार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सिग्नल पर रुकती है, किसी कार या व्यक्ति के सामने आने पर गति रोक देती है और फिर परिस्थिति के अनुसार आगे बढ़ती है। यह कार फैक्ट्री की पार्किंग से लेकर हाईवे और टेक्सास शहर की सड़कों से गुजरते हुए सीधे ग्राहक के घर तक पहुंची। पूरे सफर के दौरान न तो कोई इंसानी हस्तक्षेप हुआ, न ही कोई ड्राइवर या रिमोट ऑपरेटर कार के साथ मौजूद था।

डिलीवरी के दौरान 116 kmph की टॉप स्पीड

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के AI और ऑटोपायलट प्रमुख अशोक एलुस्वामी ने बताया कि यह कार सफर के दौरान 72 मील प्रति घंटे यानी लगभग 116 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंची।

कितनी है मॉडल Y की कीमत

टेस्ला की यह फुली सेल्फ-ड्राइविंग कार मॉडल Y को पहले मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था। अब इसे अपडेट कर फुली ऑटोनॉमस बना दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 40,000 डॉलर यानी करीब 34 लाख रुपए है। मॉडल Y तीन प्रमुख वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें रियर व्हील ड्राइव, लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस वर्जन (जिसकी कीमत करीब 60,000 डॉलर यानी 51 लाख रुपए तक जाती है) शामिल है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts