Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड में ISIS के आतंकी ने चाकू मार के 6 लोगों को घायल किया, पुलिस ने हमलावर को मारा

मॉल में चाकू लहराते हुए घुसा था हमलावर, भगदड़ मची
वेलिंगटन। ऑकलैंड के एक सुपर मार्केट में शुक्रवार को ISIS के आतंकी ने चाकू मार कर 6 लोगों को घायल कर दिया। हमला करने वाले को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया है। हमला स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:40 बजे हुआ। न्यूजलैंड की पुलिस ने इसे रेंडम अटैक बताया है और आतंकी हमला मानने से इनकार किया है। लेकिन, देश की PM जेसिंडा अर्डर्न ने वारदात को आतंकी हमला करार दिया। अर्डर्न ने कहा कि हमलावर आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित था। अर्डर्न ने हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताया और कहा कि जो हुआ वो नफरत भरा था। हमलावर 2011 में न्यूजीलैंड आया था। पुलिस ने हमलावर को मारने के लिए फायरिंग की जिससे लोग इधर-उधर भागना शुरू हो गए और अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार घटनास्थल से 6 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, उनमें से तीन की हालत गंभीर है।

क्या हुआ था

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर चाकू दिखाते हुए मॉल के अंदर घुसा और उसने लोगों पर अटैक कर दिया। अच्छी बात यह थी कि लॉकडाउन के कारण ज्यादा लोग मॉल में नहीं थे तो बड़ी दुर्घटना बच गई। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए जिनमें लोग जान बचाने के लिए बदहवास दौड़ रहे थे। हमले के बाद मॉल ने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा है कि हालात पुलिस के नियंत्रण में हैं। मॉल को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मॉल की जांच की है। घटना के बारे में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जानकारी थी हमलावर की

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि हमलावर की गतिविधियों पर साल 2016 से नजर रखी जा रही थी। लेकिन उसकी गतिविधियां इस स्तर तक नहीं थीं कि उसे जेल में बंद किया जा सकता। इससे पहले मार्च 2019 में न्यूजीलैंड की मस्जिद में फायरिंग हुई थी। दो मस्जिदों में हुई फायरिंग में 51 लोगों की मौत हुई थी।  तब हमलावर ने अटैक को फेसबुक पर लाइव दिखाया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts