Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान-अमेरिका के बीच तनातनी: ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रम्प को दी चेतावनी, कहा- खामेनेई के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करें

ईरान-अमेरिका के बीच तनातनी: ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रम्प को दी चेतावनी, कहा- खामेनेई के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करें

तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी एक बार फिर बढ़ गई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बंद करें। अराघची ने ट्रम्प के हालिया बयान को खामेनेई ही नहीं, बल्कि करोड़ों ईरानियों का अपमान करार दिया।

ट्रम्प ने किया था ये दावा

डोनाल्ड ट्रम्प ने 24 जून को ट्रुथ सोशल पर दावा किया था कि उन्होंने खामेनेई की हत्या को रोका और उन्हें एक भयानक और अपमानजनक मौत से बचाया। ट्रम्प ने लिखा था मुझे उम्मीद नहीं कि वे शुक्रिया कहेंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि अगर मैं न रोकता, तो अब तक वह मारे जा चुके होते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान अब ग्लोबल सिस्टम से कटकर केवल गुस्से और दुश्मनी की भाषा बोल रहा है, जिससे उसकी सेना, अर्थव्यवस्था और भविष्य चौपट हो चुका है।

अराघची ने किया पलटवार

ट्रम्प के इस बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रम्प की इस भाषा से सिर्फ हमारे सर्वोच्च नेता का ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों का भी अपमान हुआ है जो खामेनेई को अपना मार्गदर्शक मानते हैं। अगर ट्रम्प को ईरान से किसी भी तरह की डील चाहिए, तो सबसे पहले उन्हें अपनी भाषा और रवैया बदलना होगा।

इजराइल पर कसा तंज

अराघची ने ट्रम्प पर कटाक्ष करते हुए इजराइल को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि जब ईरानी मिसाइलें इजराइल पर गिरती हैं, तो वो डर के मारे ‘डैडी’ के पास भागता है। दरअसल यह ‘डैडी’ शब्द ट्रम्प के लिए नाटो प्रमुख मार्क रूटे द्वारा मजाक में इस्तेमाल किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रम्प ने हाल ही में इजराइल और ईरान पर सीजफायर तोड़ने को लेकर नाराजगी जताई थी, जिसमें उन्होंने कड़ी भाषा का प्रयोग किया।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts