Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Narsinghpur News :तेंदूखेड़ा में नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक, डोभी के पास मिला शव

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में पांडाझिर नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहे 32 वर्षीय युवक का शव देर रात डोभी के पास नदी में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Follow on Google News
तेंदूखेड़ा में नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक, डोभी के पास मिला शव
नदी में बहे युवक का शव मिला

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम नांदिया बिलहरा निवासी 32 वर्षीय लखन लोधी की पांडाझिर नदी में डूबने से मौत हो गई। देर रात उसका शव डोभी-मेंहदा के पास नदी में मिला।

तेज बहाव में बह गया युवक

जानकारी के अनुसार, लखन लोधी गुरुवार शाम करीब 5 बजे पांडाझिर नदी में नहा रहा था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह बह गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Breaking News

रात में मिला शव, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

काफी तलाश के बाद देर रात लखन का शव डोभी-मेंहदा के पास नदी में मिला। सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 

Balram Namdeo
By Balram Namdeo

Latest Posts