Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कश्मीर में पारा लुढ़का, कुछ कस्बों में 16 वर्षों की सबसे सर्द रात

कश्मीर में पारा लुढ़का, कुछ कस्बों में 16 वर्षों की सबसे सर्द रात

श्रीनगर। कश्मीर में अनेक स्थानों पर गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कुछ कस्बों में यह बीते 16 वर्षों की सबसे सर्द रात रही। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक रात पहले दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान (शून्य से नीचे 7.6 डिग्री से.) से चार डिग्री से भी अधिक कम है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री से. दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। श्रीनगर में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी घाटी में केवल छह प्रमुख मौसम केंद्रों के आंकड़ें जारी करते हैं।

लारनू रहा सबसे ठंडा स्थान

कोकेरनाग का लारनू शून्य से नीचे 17.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जिसके बाद सोनमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 15.1 डिग्री से. रहा। काजीगुंड में तापमान पिछले 16 वर्षों में सबसे कम दर्ज हुआ है। काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इससे पहले 13 फरवरी 2008 को शून्य से नीचे 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। कश्मीर में इस सप्ताह की शुरूआत में 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई-कलां समाप्त हुई है। घाटी में फिलहाल 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) का दौर जारी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts