Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, इन जिलों में ठंड बढ़ने से लुढ़का पारा

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में से गुरुवार रात ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां पारा 0.5 लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है।

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा

भोपाल-इंदौर और जबलपुर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। उसके बाद खजुराहो और नौगांव में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि ठंड बढ़ने के साथ कई जिलों में अलाव भी जलने लगे हैं। गुरुवार रात में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 सेल्सियस डिग्री के बीच पहुंच गया। इनमें ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो शामिल हैं। जहां पर पारा 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

चार प्रमुख शहरों की स्थिति

भोपाल में गुरुवार रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं इंदौर में 14.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ग्वालियर में पारा 0.5 लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

खजुराहो और नौगांव में भी तापमान गिरा

नौगांव में गुरुवार को रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खजुराहो में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीधी और गुना में 10 डिग्री सेल्सियस, सिवनी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 10.7 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 11 डिग्री सेल्सियस और रायसेन में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts