People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आज रात ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला, स्कॉट बेसेंट का दावा
    ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी, मेहराबाद एयरपोर्ट पर लगी आग
    पाक सेना चीफ आसिम मुनीर से मिले सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान, ईरानी हमलों पर हुई चर्चा
    मिडिल-ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
    इराक के बसरा में ड्रोन अटैक, हॉलिबर्टन और केबीआर संयंत्रों पर लगी भीषण आग
    अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
    मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दा
    राष्ट्रीय

    तेलंगाना टनल हादसा : 8 मजदूरों को बचाने के लिए पांचवे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित रहने की संभावना कम

    Publish Date: 27 Feb 2025, 2:29 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    तेलंगाना। नागरकुर्नूल जिले में निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह गया था, जिसमें 8 मजदूर फंस गए। पांचवें दिन भी बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन अब तक मजदूरों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। रेस्क्यू टीम टनल बोरिंग मशीन (TBM) और अन्य रुकावटों को काटकर हटाने में जुटी हुई है।

    टनल बोरिंग मशीन को काटने का काम शुरू

    ताजा अपडेट के मुताबिक, रेस्क्यू टीमों ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए TBM के हिस्से और अन्य बाधाओं को काटकर रास्ता बनाने का काम तेज कर दिया है। इसके लिए गैस कटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार रात भी इस काम को जारी रखा गया। तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने जानकारी दी कि टनल में फंसी TBM को गैस कटर से काटकर हटाया जाएगा। इसके बाद आर्मी, नेवी, रैट माइनर्स और NDRF की टीमें मजदूरों को बचाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। साथ ही, उनकी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

    डरे हुए मजदूरों ने काम छोड़ना शुरू किया

    टनल हादसे के बाद वहां काम करने वाले मजदूरों में डर का माहौल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मजदूर डर की वजह से काम छोड़कर वापस जाने लगे हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) प्रोजेक्ट में कुल 800 मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें 300 स्थानीय और बाकी झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के हैं। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती डर के बावजूद कई मजदूर अब भी रुके हुए हैं। कंपनी ने उनके लिए आवासीय कैंप बनाए हैं। हालांकि, कुछ लोग वापस जाना चाह सकते हैं, लेकिन अब तक सभी मजदूरों के एकसाथ काम छोड़ने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, SDRF और सेना के जवान तैनात

    हादसे के तुरंत बाद NDRF के 145 और SDRF के 120 जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। इसके अलावा, सेना की सिकंदराबाद में इन्फैंट्री डिवीजन की इंजीनियर रेजिमेंट को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। हादसा 22 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे हुआ था। टनल के एंट्री पॉइंट से 14 किमी अंदर टनल की छत का करीब 3 मीटर हिस्सा ढह गया। हादसे के वक्त टनल में करीब 60 मजदूर काम कर रहे थे। 52 लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन 8 मजदूर अंदर फंसे रह गए। फंसे हुए मजदूरों में 2 इंजीनियर, 2 मशीन ऑपरेटर और 4 मजदूर शामिल हैं। इनमें से 4 झारखंड, 2 उत्तर प्रदेश और 1-1 पंजाब व जम्मू-कश्मीर से हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार उनके संपर्क में आने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही चुनौतियां

    रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार कई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिससे मजदूरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। टनल के अंदर 13 किमी तक का सफर तय किया जा चुका है। इसमें से 11 किमी लोकोमोटिव पर और 2 किमी कन्वेयर बेल्ट पर कवर किया गया। मजदूरों की सटीक लोकेशन अब तक पता नहीं चल पाई है। बचाव दल ने सुरंग में अंदर जाकर मजदूरों को उनके नाम से बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुरंग के अंदर 200 मीटर क्षेत्र में भारी मलबा भरा हुआ है। जब तक पानी पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक मलबा हटाने का काम सुचारू रूप से नहीं हो सकेगा। टनल के अंदर क्षतिग्रस्त हुई कन्वेयर बेल्ट को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। यह बेल्ट सही होने के बाद मलबा हटाने में तेजी आ सकती है।

    मजदूरों की सलामती के लिए सभी प्रयास जारी

    पुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़ ने कहा कि यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि फंसे हुए मजदूरों को आज ही बाहर निकाल लिया जाएगा या नहीं। हालांकि, प्रशासन, बचाव दल और विशेषज्ञों की टीमें लगातार पूरी कोशिश कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सभी एजेंसियां सतर्क हैं और पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं, ताकि मजदूरों की जान को कोई खतरा न हो।

    क्या हुआ था हादसे के दिन

    22 फरवरी को सुबह करीब 8:30 बजे टनल के एंट्री पॉइंट से 13 किमी अंदर सुरंग की छत का करीब 3 मीटर हिस्सा ढह गया। इस दौरान वहां मौजूद 60 कर्मचारियों में से 52 किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन टनल बोरिंग मशीन (TBM) चला रहे 8 कर्मचारी अंदर ही फंस गए। ये भी पढ़ें- सैम पित्रोदा पर 150 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, जवाब में बोले- भारत में मेरी कोई संपत्ति नहीं

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    Peoples Update Special :MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    ‘वृषकर्मा’ में दिखेगा नागा का दमदार एक्शन अवतार :रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    जयपुर में हादसा :नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    रिटायर होना चाहता है सुपरहीरो :फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....