🌤️
--Bhopal, India

तेजस्वी यादव ने बचपन की दोस्त से की शादी, बहन के फार्म हाउस पर लिए सात फेरे

Follow on Google News
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और रेचल ने गुरुवार को शादी कर ली है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली के साकेत स्थित बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर समारोह संपन्न हुआ। पहले दोनों की सगाई हुई। उसके बाद परिवार के सामने तेजस्वी-रेचल ने सात फेरे लिए। [caption id="attachment_12249" align="aligncenter" width="219"] तेजस्वी यादव और रेचल ने की शादी।[/caption] शादी में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेजप्रताप यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल के साथ शामिल हुए। [caption id="attachment_12250" align="aligncenter" width="512"] पिता लालू प्रसाद यादव, भाई तेजप्रताप यादव और UP के पूर्व CM अखिलेश यादव।[/caption]

बचपन के दोस्त बंधन में बंधे

तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल की दोस्ती 7 साल पुरानी है। वहीं रेचल चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और वे हरियाणा की रहने वाली हैं। [caption id="attachment_12251" align="aligncenter" width="285"] रिश्तों में बंधी बचपन की दोस्ती।[/caption]

बहन के फार्म हाउस पर लिए सात फेरे

तेजस्वी की सगाई और शादी का ये कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस में हुआ है। ये फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है। सैनिक फार्म हाउस के बाहर और अंदर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान हर आने-जाने वाली गाड़ी को सख्ती से चेक किया गया। गाड़ी की डिटेल्स नोट की गई। इसके साथ ही कई बाउंसर्स भी तैनात किए गए। [caption id="attachment_12252" align="aligncenter" width="650"] सैनिक फार्म हाउस में बाउंसर्स तैनात।[/caption]

पिंक और ब्लू कलर से सजा वेन्यू

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की सगाई के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया। गेट की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है। अंदर स्टेज पर फ्लावर का बेस्ड डेकोरेशन किया गया। [caption id="attachment_12253" align="aligncenter" width="650"] पिंक और ब्लू कलर की थीम से वेन्यू को सजाया गया।[/caption] राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts