ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

‘क्रैब’ ने बना दी दीपिका-रणवीर की जोड़ी… वेडिंग वीडियो देख इमोशनल हुए करण जौहर, जानें कपल की सीक्रेट लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर एक बार फिर मोस्ट अवेटिड सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के साथ वापस आ गए हैं। शो के पहले एपिसोड की शुरुआत बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुई। इस दौरान करण जौहर ने तीखे और कंट्रोवर्शियल सवाल पूछे, साथ ही DeepVeer की अनसुनी लव स्टोरी भी फैंस के सामने आ ही गई।

DeepVeer का वेडिंग वीडियो आया सामने

रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी कर ली थी। दोनों की फोटोग्राफ्स को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिला, लेकिन फैंस को शादी के बाद से ही उनके वेडिंग वीडियो का इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो गया। DeepVeer की शादी का वीडियो क्लिप इंगेजमेंट पार्टी से शुरू होता है। जिसमें रणवीर, दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण कहते हैं कि रणवीर उनकी बोरिंग फैमिली में एक्साइटमेंट लेकर आए हैं। वीडियो में दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े सभी फंक्शन की झलक दिखाई गई है। मेहंदी से लेकर शादी से जुड़ी हर रस्मों की झलक वीडियो में देखने को मिलेगी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें……

वीडियो देख करण जौहर हुए इमोशनल

दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो देख करण जौहर इमोशनल हो गए। करण की आंखों में आंसू देख दीपिका और रणवीर ने उन्हें गले लगा लिया। करण ने बताया कि वे DeepVeer को देखकर काफी खुश हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने अकेलेपन पर बात करते हुए कहा- “मैं किसी रिश्ते में नहीं हूं और मैं एक तरह से सिंगल हूं। यह मुझे ऐसा महसूस कराता है कि इसमें शामिल न होने के कारण मैं क्या खो रहा हूं।” वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें……

‘क्रैब’ ने बना दी जोड़ी

DeepVeer ने शो में बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसी थी, कहां हुई थी और फिर इस मुलाकात के बाद प्यार का सिलसिला कैसे आगे बढ़ा। रणवीर सिंह ने बताया कि एक दिन वो संजय लीला भंसाली के घर पर बैठे थे। उसके बाद दीपिका भी वहां आती हैं। दीपिका इतनी सुंदर लग रही थी कि रणवीर को उनका पूरा लुक याद है। संजय लीला भंसाली ने उन्हें लंच ऑफर किया। खाने में क्रैब था, क्रैब दीपिका के दांतों में फंस गया था, जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को बताया। दीपिका ने रणवीर से उनके दांत में फंसा क्रैब निकालने को कह दिया। इसके बाद रणवीर ने अपने हाथों से क्रैब को निकाला। शो पर रणवीर ने आगे बताया कि यह सब करते समय उन्हें 440 वोल्ट का झटका महसूस हुआ। फिर क्या था… यहीं से प्यार की चिंगारी भड़की और आज दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं।

मालदीव में की सीक्रेट सगाई

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया कि जब दोनों मालदीव ट्रिप पर गए हुए थे, तब रणवीर ने दीपिका को प्रपोज किया और रिंग पहनाई। दीपिका उस समय बहुत इमोशनल हो गईं थी। फिर दोनों वहां से सीधा दीपिका के माता-पिता के घर बेंगलुरु पहुंचे और अपनी सगाई की जानकारी दी। दोनों ने साल 2012 में डेट करना शुरू कर दिया था और साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

(इनपुट – सोनाली राय)

ये भी पढ़ें- लिपस्टिक कंट्रोवर्सी पर ट्रोलर्स से भिड़ गए रणबीर, कहा- “निगेटेविटी से लाइफ में बैंलेस बना रहता है”

संबंधित खबरें...

Back to top button