PlayBreaking News

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधे घंटे बाद इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म

Follow on Google News
इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधे घंटे बाद इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट संख्या 6E 7295, जो रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से रवाना होती है, उसने तय समय पर टेक-ऑफ किया था, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही तकनीकी समस्या के कारण पायलट को विमान वापस लाना पड़ा।

जोर का झटका महसूस हुआ

यात्रियों के अनुसार फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद अचानक एक जोर का झटका महसूस हुआ। इसके कुछ मिनटों बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर लाया जा रहा है। विमान को सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, पायलट को उड़ान के दौरान फॉल्स अलार्म यानी झूठे तकनीकी संकेत मिले थे, जो आमतौर पर सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माने जाते हैं। इस एहतियात के चलते पायलट ने फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस मोड़ने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया।

यात्रियों को दिए गए दो विकल्प

तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों से इंडिगो ने इस फ्लाइट को रद्द कर दिया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दो विकल्प दिए गए हैं,  वे चाहें तो टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं या फिर अपनी बुकिंग को अगले उड़ान के लिए रीशेड्यूल करा सकते हैं।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts