PlayBreaking News

साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, स्पेशल डांस से हुआ स्वागत, BCCI ने शेयर किया सफर का वीडियो

Follow on Google News
टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट और तीन वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी पहंची। यहां टीम इंडिया रिजॉर्ट में पहुंची, जहां उनका स्पेशल वेलकम हुआ। बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई से जोहान्सबर्ग तक के पूरे सफर का वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही टीम इंडिया रिजॉर्ट में पहुंचती है, वहां उनका कोविड टेस्ट करवाया जाता है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे समेत कई सितारे अपना टेस्ट करवा रहे हैं। [embed]https://twitter.com/BCCI/status/1471692298756911107[/embed]

रिजॉर्ट में हुआ स्पेशल वेलकम

वीडियो में अफ्रीका में पहुंचने पर भारतीय टीम का स्वागत भी नजर आ रहा है। इसके अलावा रिजॉर्ट के स्टाफ ने भी विराट कोहली एंड कंपनी का स्पेशल तरीके से स्वागत किया। स्टाफ ने अफ्रीका का रीजनल डांस किया और टीम इंडिया का वेलकम किया। इस दौरान श्रेयस अय्यर भी थिरकते हुए नजर आएद। भारतीय क्रिकेट टीम को कड़े क्वारेंटाइन में नहीं रहना होगा। टीम इंडिया सिर्फ एक दिन होटल में आइसोलेट होगी।

पंत और अनुष्का शर्मा ने भी शेयर किया वीडियो

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो एक झील के किनारे का है। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी उसी झील के किनारे का खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। ये नजारा टीम इंडिया के होटल के पास का है।

टेस्ट मैच के शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
  • दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )
  • तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
  • दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
  • तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रियांक पांचाल। खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts