PlayBreaking News

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट:मौत का आंकड़ा बढ़कर 23, पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जले मजदूर

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में 19 अप्रैल को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
Follow on Google News
मौत का आंकड़ा बढ़कर 23, पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जले मजदूर
Ai Generated

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक तस्वीरें सामने आई। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हुआ है। रविवार, 19 अप्रैल 2026 को कत्तनारपट्टी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 23 मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास का इलाका भी दहल उठा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं

प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में जिन 23 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद कई परिवारों का सहारा छिन गया और गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु में बोले अमित शाह...कांग्रेस और DMK ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया

6 घायल ICU में भर्ती, कई की हालत गंभीर

इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इनमें से 6 लोगों को ICU में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। घायलों को तुरंत विरुधुनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है।

बचाव कार्य के दौरान हुआ एक और धमाका

हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान भी एक और विस्फोट हो गया। जिला ने बताया कि जब राहत और बचाव टीमें मौके पर काम कर रही थीं, उसी दौरान दूसरा ब्लास्ट हुआ।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 श्रमिकों की मौत

इस दूसरे धमाके में पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और कुछ ऑफिसर भी घायल हो गए। करीब 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।

जांच शुरू, FIR दर्ज

प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे की वजह क्या थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने यह भी बताया कि पूरे मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया गया है, ताकि राहत और जांच कार्य सही तरीके से हो सके।

 मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए।

Twitter Post

CM ने मंत्रियों केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कत्तनारपट्टी की इस पटाखा फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनाए जाते थे। हादसे के वक्त मजदूर पटाखों की लड़ियां तैयार कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। फैक्ट्री के मालिक का नाम मुथु मानिकम बताया जा रहा है, जो गोविंदनल्लूर के निवासी हैं।

पहले कम बताया गया था आंकड़ा

शुरुआत में खबर आई थी कि इस हादसे में 16-19 लोगों की मौत हुई है, लेकिन जैसे-जैसे जानकारी सामने आती गई, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts