Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tamil Nadu : कृष्णानगर स्थित TATA इलेक्ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

Follow on Google News
Tamil Nadu : कृष्णानगर स्थित TATA इलेक्ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
तमिलनाडु के कृष्णानगर स्थित टाटा इलेक्टॉनिक्स मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में शुक्रवार (28 सितंबर) सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सबसे पहले मोबाइल फोन एसेसरीज पेंटिंग यूनिट में आग लगी, जिसके बाद तुरंत परिसर को खाली कराया गया। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बताया कि ब्लास्ट के कारण का पता अभी नहीं लग पाया है। यूनिट में नाइट की शिफ्ट में कर्मचारी तैनात थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, काले धुएं के कारण दम घुटने की शिकायत करने वाले चार मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। भीषण आग के कारण यूनिट और उसके आसपास घना काला धुआं फैल गया। देखें VIDEO...

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि आग टीईपीएल की मोबाइल पैनल पेंटिंग यूनिट में लगी। घटनास्थल का दौरा करने वाले कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने कहा कि आग बुझाने के अभियान में सहायता के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना - TEPL

इस बीच, टीईपीएल ने कहा कि तमिलनाडु के होसुर में हमारे संयंत्र में आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। संयंत्र में हमारे आपातकालीन प्रोटोकॉल ने सुनिश्चित किया कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts